प्रथम चक्र से बढ़त बनाने वाले प्रत्याशियों ने की जीत हासिल जमुई . 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने प्रथम चक्र के मतगणना से ही अपने बढ़त की जो शुरुआत की वह 21 वें चक्र तक लगातार बरकरार रहा और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाषचंद्र बोस को 7965 मतों से पराजित कर दिया. वहीं जमुई विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश ने प्रथम चक्र के मतगणना से अपने बढ़त की शुरूआत की जो 20 वें और अंतिम चक्र के मतगणना तक बरकरार रही और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सह निवर्तमान विधायक अजय प्रताप को 8172 मतों से पराजित कर दिया. यहीं हाल कमोवेश 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र की थी. झाझा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डा. रविंद्र यादव ने प्रथम चक्र के मतगणना से अपने बढ़त की शुरूआत की. जो 22 वें चक्र तक जारी रहा. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सह बिहार सरकार के कबीना मंत्री दामोदर रावत को 22171 मतों से पराजित कर दिया. 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी सावित्री देवी ने प्रथम चक्र के मतगणना के साथ अपने बढ़त की शुरूआत की जो 22 वें चक्र तक बरकरार रही और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को 12113 मत से पराजित किया.
प्रथम चक्र से बढ़त बनाने वाले प्रत्याशियों ने की जीत हासिल
प्रथम चक्र से बढ़त बनाने वाले प्रत्याशियों ने की जीत हासिल जमुई . 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने प्रथम चक्र के मतगणना से ही अपने बढ़त की जो शुरुआत की वह 21 वें चक्र तक लगातार बरकरार रहा और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाषचंद्र बोस को 7965 […]
