प्रत्याशियों ने स्वयं ली हार की जम्मिेवारी

प्रत्याशियों ने स्वयं ली हार की जिम्मेवारी जमुई . सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से पराजित प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस ने परिणाम की घोषणा के पश्चात प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरी हार नहीं बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की हार है और इसकी जिम्मेवारी मैं स्वयं लेता हूं. इसके बाद भी मैं सिकंदरा […]

प्रत्याशियों ने स्वयं ली हार की जिम्मेवारी जमुई . सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से पराजित प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस ने परिणाम की घोषणा के पश्चात प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरी हार नहीं बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की हार है और इसकी जिम्मेवारी मैं स्वयं लेता हूं. इसके बाद भी मैं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का हर हमेशा सेवा करता रहूंगा. वहीं जमुई विधानसभा क्षेत्र से पराजित प्रत्याशी अजय प्रताप ने परिणाम की घोषणा होने की पश्चात अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि इस के लिए मैं स्वयं जिम्मेवार हूं. मुझसे जनता की सेवा में जो भी त्रुटि रह गयी है. उसमें सुधार करने का प्रयास करूंगा और पूर्व की भांति आमजनों की समस्या आदि को लेकर कार्य करता रहूंगा.चकाई विधानसभा क्षेत्र से पराजित प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ना मेरी बहुत बड़ी भूल थी.अपने हार की जिम्मेवारी लेते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं स्वयं जिम्मेवार हूं. हमारे तीन पीढ़ी के लोग जिस तरह से चकाई क्षेत्र वासियों की सेवा करते चले आ रहे है. उसी तरह मैं क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूंगा. झाझा विधानसभा क्षेत्र से पराजित प्रत्याशी दामोदर रावत ने परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में हमेशा क्षेत्र की सारी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का काफी प्रयास किया था. लेकिन इसके बावजूद भी मुझे हार का सामना करना पड़ा है. यह बहुत ही दुखद बात है. इसके बावजूद भी मैं दिन रात एक करके क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >