जमुई, सिकंदरा व चकाई पर महागठबंधन का कब्जा, झाझा भाजपा के खाते में गयी प्रतिनिधि, जमुई 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने लोजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस को 7965 मतों से पराजित कर पहली बार कब्जा जमाने में कामयाब रहे. वहीं 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक अजय प्रताप को 8172 मतों से पराजित कर पहली बार जीत हासिल की. 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक डाॅ रविंद्र यादव ने बिहार सरकार के पूर्व कबीना मंत्री दामोदर रावत को 22171 मतों से पराजित कर जीत हासिल की. वहीं 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव की पत्नी सावित्री देवी ने निवर्तमान विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को 12113 मतों से पराजित किया. सुबह 8 बजे जैसे ही केकेएम कॉलेज परिसर में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती प्रारंभ हुई. वैसे-वैसे सिकंदरा, जमुई, झाझा व चकाई विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों का जीत का अंतर घटता और बढ़ता चला गया. 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की 22 चक्र तक चली मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को 58934 मत प्राप्त हुआ. जबकि लोजपा प्रत्याशी को 50969 मत प्राप्त हुआ और बंटी चौधरी पहली बार सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहे. 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र की 20 चक्र तक चली मतगणना में राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 66333 मत प्राप्त हुआ और निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी को 58161 मत प्राप्त हुआ. राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश पहली बार जमुई विधानसभा क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहे. 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र में 22 चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक डाॅ रविंद्र यादव को 65462 मत प्राप्त हुआ और वे झाझा विधानसभा क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहे. 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र में 22 चक्र की चली मतगणना में राजद प्रत्याशी सह पूर्व विधायक स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव की पत्नी सावित्री देवी को 46914 मत प्राप्त कर चकाई पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही. मतगणना के पश्चात सिकंदरा से नवनिर्वाचित विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी चौधरी अनंत नारायण ने विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया. जमुई के नवनिर्वाचित विधायक विजय प्रकाश को एसडीओ विजय कुमार,झाझा के नवनिर्वाचित विधायक डा. रविंद्र यादव को डीडीसी सतीश कुमार शर्मा तथा चकाई के नवनिर्वाचित विधायक सावित्री देवी को डीसीएलआर संजय कुमार ने विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया. जीत की घोषणा होते ही सभी विजित प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जम कर नारेबाजी की गयी और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया गया.
जमुई, सिकंदरा व चकाई पर महागठबंधन का कब्जा, झाझा भाजपा के खाते में गयी
जमुई, सिकंदरा व चकाई पर महागठबंधन का कब्जा, झाझा भाजपा के खाते में गयी प्रतिनिधि, जमुई 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने लोजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस को 7965 मतों से पराजित कर पहली बार कब्जा जमाने में कामयाब रहे. वहीं 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी […]
