मतगणना को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे जमुई

मतगणना को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे जमुई सोनो . मतगणना को लेकर सोनो व चकाई से बड़ी संख्या में विभिन्न प्रत्याशियों के कार्यकर्ता जमुई के लिए रवाना हुए़ कुछ दूरस्थ कार्यकर्ताओं का दल तो बीती रात्रि ही जमुई के लिए निकल पड़े थे. जबकि कुछ तड़के सुबह जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया़ सभी कार्यकर्ताओं में […]

मतगणना को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे जमुई सोनो . मतगणना को लेकर सोनो व चकाई से बड़ी संख्या में विभिन्न प्रत्याशियों के कार्यकर्ता जमुई के लिए रवाना हुए़ कुछ दूरस्थ कार्यकर्ताओं का दल तो बीती रात्रि ही जमुई के लिए निकल पड़े थे. जबकि कुछ तड़के सुबह जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया़ सभी कार्यकर्ताओं में रवानगी के वक्त गजब का उत्साह दिख रहा था़ सभी अपने अपने प्रत्याशियों के लिए जीत के दावे कर रहे थे़ इस क्षेत्र से जमुई पहुंचे कार्यकर्ताओं के लिए पहले से ही वहां उनके प्रत्याशियों द्वारा रहने बैठने की व्यवस्था की गयी थी़ रविवार की सुबह जमुई निकलने से पहले कार्यकर्ता घरों या मंदिरो में अपने अपने प्रत्याशी के लिए माथा टेकना नहीं भुला़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >