धान क्रॉप कटिंग से पैदावार का किया गया आकलन

धान क्रॉप कटिंग से पैदावार का किया गया आकलन फोटो : 2 (क्रॉप कटिंग कराते कृषि वैज्ञानिक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी)गिद्धौर . प्रखंड के पूर्वी गुगलडीह पंचायत के केवाल, रतनपुर पंचायत के रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत के गेनाडीह ग्राम में कृषि विभाग द्वारा श्रीविधि तकनीक से लगाये गये धान के उन्नत प्रभेद सौरभ सुमन, 2355 […]

धान क्रॉप कटिंग से पैदावार का किया गया आकलन फोटो : 2 (क्रॉप कटिंग कराते कृषि वैज्ञानिक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी)गिद्धौर . प्रखंड के पूर्वी गुगलडीह पंचायत के केवाल, रतनपुर पंचायत के रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत के गेनाडीह ग्राम में कृषि विभाग द्वारा श्रीविधि तकनीक से लगाये गये धान के उन्नत प्रभेद सौरभ सुमन, 2355 एवं अराईज 6444 धान की क्रॉप कटिंग करवा कर पैदावर का आकलन किया गया. इस दौरान उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डा. चंचल सिंह व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद यादव ने जानकारी देते बताया कि प्रखंड क्षेत्र के केवाल ग्राम के कृषक बच्चू यादव, कुन्धुर पंचायत के गेनाडीह ग्राम के कृषक रंजीत मंडल व रतनपुर पंचायत के कृषक पंकज कुमार को उक्त उन्नत प्रभेदों के धान की खेती के लिये कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराया गया था. इन कृषकों के खेतों में कराये गये क्रॉप कटिंग करवा कर उपज का जायजा लिया गया.जो अचंभित करने वाला है. उन्होंने बताया कि कम वर्षा अनुपात में इस तरह के किस्म के प्रभेद 120 से 125 दिनों में तैयार हो जाता है.आकलन के दौरान परिणाम स्वरूप 5 बाई 5 मीटर के अंतराल में खेतों में कराये गये क्रॉप कटिंग में प्रति हेक्टेयर 47़3 क्विंटल उपज का परिणाम पाया है. जो आश्चर्यजनक हैं. प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने मौजूद कृषकों को कहा कि अगले वर्ष में भी इन प्रभेदों के धान की पैदावार कर आशातित लाभ अर्जित कर सकते है. साथ ही बताया कि इन प्रभेदों के धान फसल की उपज में आने वाले खर्च को भी यह नियंत्रित करता है.मौके पर मौजूद कृषक पंकज कुमार, अमीन रावत, बच्चू यादव, रंजीत मंडल ने अपने खेतों में लगे धान उपज के पैदावार में बढ़ोतरी पर उत्साहित दिखे. इस दौरान बीएओ विष्णुदेव प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डा. चंचल सिंह, समन्वयक अवधि बिहारी, किसान सलाहकार शशिकांत रावत, धीरेन्द्र कुमार, गणेश मंडल के अलावे दर्जनों कृषक ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >