जीत-हार की जिच, फैसला आज फोटो-05 चित्र परिचय- विजय सिन्हा फोटो-06चित्र परिचय- रामानंद मंडल फोटो-07चित्र परिचय-प्रेमरंजन पटेल फोटो-08चित्र परिचय- प्रह्लाद यादव फोटो-09चित्र परिचय- सुजीत कुमार फोटो-10चित्र परिचय-नित्यानंद कुमार फोटो-11चित्र परिचय- प्रमोद शर्मासूर्यगढ़ा में खिलेगा कमल या जलेगा लालटेन अटकलें तेजलखीसराय में भाजपा विधायक की साख दांव पर सीट बचाने की चुनौतीसूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 15 व लखीसराय में 11 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान मेंप्रतिनिधि, लखीसरायलखीसराय जिले की दोनों विधानसभा सीट 17 सूर्यगढ़ा विधानसभा व 168, लखीसराय विधानसभा में एनडीए व महागंठबंधन उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के निर्वतमान विधायक को अपनी सीट बचाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ रही है. चुनाव परिणाम आने में महज चंद घंटे ही शेष रह गये हैं. ऐसे में दोनों प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गयी है. लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की टिकट पर निर्वतमान विधायक विजय कुमार सिन्हा लगातार दूसरी बार मैदान मारने की कवायद कर रहे हैं. यहां महागंठबंधन ने अतिपिछड़ा कार्ड खेलते हुए जदयू की टिकट पर रामानंद मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया. भाजपा के बागी उम्मीदवार सुजीत कुमार के चुनावी मैदान में कूदने से भाजपा की राहें कांटों भरी नजर आयी. यहां मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है. ऊंट किस करवट बैठेगा यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पायेगा. इस विधानसभा क्षेत्र में जातिगत आधार पर मतों के हुए ध्रुवीकरण में मैदान मारने की कवायद है. चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी भले ही लड़ाई को त्रिकोणात्मक बनाने का सपना पाल रहे हों, लेकिन मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के बीच ही है. वहीं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में भी कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस विधानसभा में फिर एक बार कमल खिलेगा या मतदाताओं के बदले ट्रेंड के कारण इस बार यहां लालटेन अपनी रोशनी बिखेरने में कामयाब हो जायेगी, चुनाव संपन्न हाेने के बाद से ही लोग इसी गणना में जुटे हैं. सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर दो पुराने प्रतिद्वन्दी के बीच मुख्य मुकाबला है. भाजपा के निर्वतमान विधायक प्रेमरंजन पटेल की सीट दावं पर है. लगातार दो चुनाव में विजयी का स्वाद चख चुके श्री पटेल हैट्रिक लगाने की ताक में हैं. वहीं राजद की टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुके पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव भी मैदान मारने के लिए एड़ी-चोटी एक कर चुके हैं. यहां भाकपा के प्रमोद शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी नित्यानंद कुमार मुकाबला को तीसरा कोण देने का दावा भले ही कर रहे हों लेकिन मुकाबला भाजपा व राजद उम्मीदवार के बीच ही है.मतगणना आज, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्थाप्रतिनिधि, लखीसरायजिलाधिकारी गोपाल मीणा ने शनिवार को मतगणना कार्य की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने एक-एक कोषांग की तैयारी की जानकारी ली. प्रभारी डीपीआरओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि मतगणना के लिए इवीएम अभियंता की टीम आ गयी है. जिलाधिकारी द्वारा उन्हें ब्रीफ किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग से भेजे गये अभियंता इवीएम में आनेवाली गड़बड़ी सहित सीलिंग की प्रक्रिया की भी मोनीटरिंग करेंगे. रविवार की सुबह 5:15 बजे से सभी कर्मी को मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा. मतगणना के दिन जिले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. बैरियर पर सघन चेकिंग होगी. विभिन्न स्थ्लों में पर्याप्त पुलिस बल को रखा जायेगा. मोबाइल पर रहेगी रोकबाजार समिति परिसर सहित मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा. कोई भी काउंटिंग एजेंट या मतदान कर्मी बिना वैध पहचान पत्र के अंदर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे. किसी को भी पान, बीड़ी या सिगरेट लेकर आने की अनुमति नहीं दी जायेगी. मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए मान्य वाहनों को ही इजाजत दी गयी है.दोनों मतगणना कक्ष में लगाये जायेंगे 14 टेबुलहर मतगणना कक्ष में 14 टेबुल होंगे. हर टेबुल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक व एक अतिरिक्त मतगणना कर्मी होंगे. मतगणना प्रक्रिया की निगरानी को लेकर हर मतगणना कक्ष में माइक्रो आॅब्जर्वर भी तैनात रहेंगे. पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती आठ नवंबर को बाजार समिति में मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जायेगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करायी जायेगी. यह कार्य आरओ टेबुल पर होगा.सुबह 5:15 पर पहुंच जायेंगे कर्मी सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी व पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर रविवार 08 नवंबर की सुबह 5:15 बजे उपस्थित होंगे. कुल 12 प्रतिनियुक्त स्थल पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.दो चेक प्वाइंटों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारीसुरक्षा के दृष्टिकोण से कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार के अलावे ओपी के नजदीक चेक प्वाइंट बनाया गया है. बाजार समिति के मुख्य द्वार पर दो दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहेंगे. इनका दायित्व मतगणना परिसर में गेट पासधारी, मतगणना एजेंट, अभ्यर्थी, मतगणना कर्मियों, पदाधिकारियों तथा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रवेश की अनुमति देंगे. ओपी के नजदीक दूसरा चेक प्वाइंट मतगणना एजेंट को मतगणना हाॅल में प्रवेश के लिए बनाया गया है. मुख्य द्वार से प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की यहां पुन: सघन जांच की जायेगी. दोनों विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा सशस्त्र बल के साथ लाया जायेगा व इसकी गिनती होगी. शनिवार को हुआ काउटिंग रिहर्सल व संक्षिप्त ब्रीफिंगप्रभारी डीपीआरओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार को कर्मचारियों को काउंटिंग रिहर्सल व संक्षिप्त ब्रीफिंग किया गया. संक्षिप्त ब्रीफिंग में मतगणना कर्मियों को प्रमुख एक बार फिर से रिमांडर कराया गया. वहीं काउंटिंग रिहर्सल में मतगणना को लेकर निर्देश दिया गया. नियंत्रण कक्षबाजार समिति के मतगणना कक्ष के बाहर मैदान में पंडाल में मुख्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इस स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे. नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06346-20013 है. एक नजरविधानसभा क्षेत्र बूथ राउंड167,सूर्यगढ़ा 328 23168,लखीसराय 350 25
जीत-हार की जिच, फैसला आज
जीत-हार की जिच, फैसला आज फोटो-05 चित्र परिचय- विजय सिन्हा फोटो-06चित्र परिचय- रामानंद मंडल फोटो-07चित्र परिचय-प्रेमरंजन पटेल फोटो-08चित्र परिचय- प्रह्लाद यादव फोटो-09चित्र परिचय- सुजीत कुमार फोटो-10चित्र परिचय-नित्यानंद कुमार फोटो-11चित्र परिचय- प्रमोद शर्मासूर्यगढ़ा में खिलेगा कमल या जलेगा लालटेन अटकलें तेजलखीसराय में भाजपा विधायक की साख दांव पर सीट बचाने की चुनौतीसूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 15 […]
