सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक घायल एक की घटनास्थल पर ही मौत, एक जख्मीआक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जामप्रतिनिधि, सोनो खैरा मार्ग पर बलथर पुल के समीप हुई घटनाफोटो 1़ (घटनास्थल पर लगी भीड़), (2़ ग्रामीणों को समझाते खैरा एसआइ प्रजेश दुबे)सोनो-खैरा मुख्य मार्ग के बलथर पुल के समीप एक अनियंत्रित हाइवा वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी़ मृतक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के केवली गांव के बीचला टोला निवासी 55 वर्षीय श्याम किशोर सिंह के रूप में की गयी है़ दुर्घटना में बाइक चला रहे केवली निवासी महेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए़ घटना सोनो व खैरा थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई़ आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा व वाहनो की गति नियंत्रण की मांग को लेकर घटनास्थल तथा सोनो चौक पर सड़क जाम करते हुए यातायात अवरुद्घ कर दिया़ सूचना मिलते ही खैरा थाना के एस.आई प्रजेश कुमार दूबे व सोनो थाना के एस आइ राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. परंतु ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे़ जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि श्याम किशोर सिंह अपने पड़ोसी महेंद्र सिंह के साथ बाइक से सोनो जा रहे थे़ गांव से कुछ दूर मुख्य सड़क पर आते ही पीछे से तेज गति से आ रहा हाइवा ने ठोकर मार दिया.जिससे महेंद्र सिंह थोड़ी दूर जाकर गिरे जबकि श्याम किशोर सिंह सड़क के बीच ही गिर पड़े और हाइवा के पहिया के नीचे आ गए़ घटना के बाद फरार हो रहे हाइवा को ग्रामीणों ने पीछा किया जिससे घबराकर चालक वाहन सहित सोनो थाना पहंुच गया़ घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया़ हृदयविदारक इस घटना से आहत ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश देखा गया कि प्रशासन द्वारा वाहनो की गति को नियंत्रित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जबकि आये दिन ऐसी सड़क दुर्घटना में लोग वाहनो की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे है़ बताते चले कि दुर्गापूजा के समय इसी पुल के समीप बलथर की एक 9 वर्ष की बच्ची को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने कुचल दिया था़
सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक घायल एक की घटनास्थल पर ही मौत, एक जख्मीआक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जामप्रतिनिधि, सोनो खैरा मार्ग पर बलथर पुल के समीप हुई घटनाफोटो 1़ (घटनास्थल पर लगी भीड़), (2़ ग्रामीणों को समझाते खैरा एसआइ प्रजेश दुबे)सोनो-खैरा मुख्य मार्ग के बलथर पुल के समीप एक अनियंत्रित हाइवा वाहन के […]
