मतगणना की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों की धड़कन तेज लखीसराय. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के तहत जिले के दो विधानसभा क्षेत्र 168, लखीसराय व 167, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती आठ नवंबर को बाजार समिति लखीसराय के मतगणना हाल में संपन्न होगी. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली है. मतगणना के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावे दोनों विधानसभा के मतदान कर्मियों को दो दिनों तक प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया गया है. जिससे निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न हो सके. इधर मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होते ही दोनों विधानसभा क्षेत्र के 26 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राजग व महागंठबंधन के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. इधर एक्जिट पोल के नतीजों से दोनों ही गंठबंधन के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. शुक्रवार को शहर के चौक-चौराहे से लेकर गांव के चौपालों तक सभी जगह संभावित चुनाव परिणामों व एक्जिट पोल को लेकर चर्चाएं होती रही. अपराध पर नियंत्रण को ले रेल एसपी ने की बैठकलखीसराय. शुक्रवार को किउल रेल थाना में रेल एसपी के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रेल अधिकारी उमा शंकर प्रसाद ने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्ती, प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण आदि लगातार करते रहें. किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तुरंत उसकी कारवाई करें. उन्होंने लंबित व पुराने कांडों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. वहीं किउल रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने एक भटकी युवती सुरूती भारती को उसके मामा को पटना से बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया.
मतगणना की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों की धड़कन तेज
मतगणना की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों की धड़कन तेज लखीसराय. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के तहत जिले के दो विधानसभा क्षेत्र 168, लखीसराय व 167, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती आठ नवंबर को बाजार समिति लखीसराय के मतगणना हाल में संपन्न होगी. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली है. मतगणना […]
