नक्सलियों ने मुखिया के सहयोगी की गोली मारकर की हत्या

नक्सलियों ने मुखिया के सहयोगी की गोली मारकर की हत्या खैरा (जमुई) . जमुई-कौआकोल के सीमा पर स्थित ताराकुल डैम के समीप गुरूवार देर रात्रि पुलिस वर्दी में आये हथियार लैस नक्सलियों ने लालपुर पंचायत के मुखिया अजित यादव के सहयोगी तेलिया गढ़ी निवासी मो. आसीन मियां को घर से अगवा कर गोली मार कर […]

नक्सलियों ने मुखिया के सहयोगी की गोली मारकर की हत्या खैरा (जमुई) . जमुई-कौआकोल के सीमा पर स्थित ताराकुल डैम के समीप गुरूवार देर रात्रि पुलिस वर्दी में आये हथियार लैस नक्सलियों ने लालपुर पंचायत के मुखिया अजित यादव के सहयोगी तेलिया गढ़ी निवासी मो. आसीन मियां को घर से अगवा कर गोली मार कर हत्या कर दिया. इस घटना की सूचना पाकर गरही, घुटिया, कौआकोल के सीआरपीएफ व कौआकोल थाना प्रभारी रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात्रि हमलोग खाना खा कर सपरिवार सो गया था.तभी रात्रि में 5-6 की संख्या में आये हथियार से लैस नक्सलियों ने घर का दरवाजा खोलवा कर अंदर प्रवेश कर मो. आसीन को अपने कब्जे में लेकर बाहर ले गया. घर से थोड़ी दूर डैम के समीप गोली मार कर हत्या कर दिया. नक्सलियों ने शव के समीप परचा भी फेंका है. जिसमें लिखा था कि पुलिस मुखबीरी करने वालों का यही अंजाम होता है.इस घटना से आसपास के गांव में दहशत फैल गया. इस मृतक के परिजन के द्वारा अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक (जमुई जिला व नवादा जिला के सीमा पर स्थित ) लालपुर पंचायत के मुखिया का करीबी बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >