टीकाकरण के सर्वे रिपोर्ट को लेकर बैठक चकाई . टीकाकरण से संबंधित तथा सर्वे और ड्यूलिस्ट के सत्यापन हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रसाद के नेतृत्व में एक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ किरण कुमारी, पर्यवेक्षिका बबली कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार तथा पंकज कुमार सहित प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर सीडीपीओ तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी आशा कार्यकर्ता का सर्वे लिस्ट का सत्यापन किया गया. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के कार्यकलाप में त्रुटि मिलने पर सीडीपीओ द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए उसे पुन: सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान ड्रेस कोड का भी ध्यान रखने को कहा गया.
टीकाकरण के सर्वे रिपोर्ट को लेकर बैठक
टीकाकरण के सर्वे रिपोर्ट को लेकर बैठक चकाई . टीकाकरण से संबंधित तथा सर्वे और ड्यूलिस्ट के सत्यापन हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रसाद के नेतृत्व में एक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ किरण कुमारी, पर्यवेक्षिका बबली कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार तथा पंकज कुमार सहित प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं […]
