अनियमितता को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज लखीसराय. जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौनी गांव में सुधीर दास की पत्नी जन वितरण प्रणाली विक्रेता पूनम देवी के द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत के बाद एमओ सूर्यगढ़ा दीपक कुमार ने बुधवार को उक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया. इस बावत एमओ द्वारा जनवितरण प्रणाली विक्रेता पूनम कुमारी के खिलाफ अनियमितता को लेकर पीरीबाजार थाना में कांड संख्या 63/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा विक्रय पंजी, स्टाॅक पंजी आदि संधारित नहीं करने व अपने पोषक क्षेत्र से ज्यादा वितरण करने को लेकर एमओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अनियमितता को लेकर जन वितरण प्रणाली वक्रिेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अनियमितता को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज लखीसराय. जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौनी गांव में सुधीर दास की पत्नी जन वितरण प्रणाली विक्रेता पूनम देवी के द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत के बाद एमओ सूर्यगढ़ा दीपक कुमार ने बुधवार को उक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान का औचक […]
