सेविका को अपहरण करने का आरोप

सेविका को अपहरण करने का आरोपफोटो है : फोटो संख्या 5 बीएएन 60 अपहृत सेविका की फोटो दिखाता पतिप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन : कटोरिया थाना क्षेत्र के सूइया ओपी अंतर्गत दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के भेलवा गांव निवासी हीरालाल यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने सेविका पत्नी का अपहरण करा देने का आरोप लगाया […]

सेविका को अपहरण करने का आरोपफोटो है : फोटो संख्या 5 बीएएन 60 अपहृत सेविका की फोटो दिखाता पतिप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन : कटोरिया थाना क्षेत्र के सूइया ओपी अंतर्गत दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के भेलवा गांव निवासी हीरालाल यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने सेविका पत्नी का अपहरण करा देने का आरोप लगाया है़ घटना के संबंध में सेविका संजू देवी (30वर्ष) के पति हीरालाल यादव ग्राम भेलवा ने सूइया पुलिस को लिखित आवेदन दिया है़ पुलिस को दिये आवेदन में हीरालाल यादव ने बताया है कि उसकी पत्नी संजू देवी नीच टोला भेलवा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 में सेविका पद पर कार्यरत है़ बुधवार रात्रि करीब एक बजे वह अपनी पुत्री लक्ष्मी कुमारी (11वर्ष) के साथ घर से बाहर पूरब दिशा में निकली़ बाहर गांव के ही विशेश्वर यादव सहित लगभग एक दर्जन लोग घर को घेर कर बैठे थे़ जैसे ही उसकी पत्नी बाहर निकली, विशेश्वर यादव के इशारे पर अपराधियों ने पत्नी संजू देवी का अपहरण कर लिया़ हीरालाल यादव ने बताया कि बुधवार को वह जरूरी कार्य से बांका गया था़ गाड़ी नहीं मिलने के कारण रात में कटोरिया में ही रूक गया, घर नहीं जा सका था़ गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे घर पहुंचने पर पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने सारी बात बतायी़ पुलिस को दिये आवेदन में हीरालाल यादव ने बताया है कि गांव का ही विशेश्वर यादव घटना के दौरान कह रहा था कि इसी ने मुझे मुकदमा में फंसाया है़ कहने के बावजूद मुकदमा वापस नहीं ले रही है़ इस संबंध में सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मुकदमाबाजी चल रही है़ अपहरण की बात पूरी तरह से निराधार है़ मामले की छानबीन की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >