करंट से दंपत्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

करंट से दंपत्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज विद्युत विभाग के तीन पदाधिकारियो को बनाया जिम्मेवारसोनो बाजार में मंगलवार को टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर दंपति की हुई थी मौत-मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम-एसपी के आश्वाशन के बाद टूटा था जामसोनोमंगलवार को सोनो बाजार में […]

करंट से दंपत्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज विद्युत विभाग के तीन पदाधिकारियो को बनाया जिम्मेवारसोनो बाजार में मंगलवार को टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर दंपति की हुई थी मौत-मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम-एसपी के आश्वाशन के बाद टूटा था जामसोनोमंगलवार को सोनो बाजार में टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर गोपाल गुप्ता व उसकी पत्नी की हुई मौत के मामले में एसपी जयंतकांत के निर्देश पर मृतक की मां आभा देवी के आवेदन पर विद्युत विभाग के पदाधिकारियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ बुधवार को थाना में दिए गए आवेदन में मृतक की मां ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेवार माना है़ प्राथमिकी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए आभा देवी लिखती है कि घर के समीप से गुजरने वाला विद्युत तार टूट कर घर के सामने करकट व ग्रील पर गिरा़ इसी बीच पतोहू शांति देवी सुबह 6 बजे जैसे ही वहा पहुंची वह तार की चपेट में आ गयी़ पत्नी को बचाने के लिए गया गोपाल भी करंट की चपेट में आ गया. जिससे दोनों की मौत हो गयी़ इधर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियो से मृतक दंपत्ति के अनाथ चार बच्चों के लिए मुआवजा की मांग किया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >