फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार चानन. चानन थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद के नेतृत्व में हत्या के एक मामले मे वर्षों से फरार चल रहे हलसी थाना क्षेत्र के साढ़माफ गांव से नागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चानन थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2012 में धर्मपुर एवं मानपुर गांव के […]

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार चानन. चानन थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद के नेतृत्व में हत्या के एक मामले मे वर्षों से फरार चल रहे हलसी थाना क्षेत्र के साढ़माफ गांव से नागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चानन थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2012 में धर्मपुर एवं मानपुर गांव के बीच बहियार में पटना जिला निवासी शंकर यादव की हत्या कर उसके सिर को गायब कर देने के मामले में गिरफ्तार नागेश्वर यादव सहित अन्य लोग आरोपित हैं.11 वर्षों के लिए हो रही अखंड रामधुनीअभी एक वर्ष पूरा हो चुका है फोटो-11चित्र परिचय: अखंड रामधुनी करते श्रद्धालु लखीसराय. कलियुग में भगवान के प्रति आस्था काफी बढ़ गयी, जिसके परिणामस्वरूप मंदिरों, घरों में महिला द्वारा अधिक पूजा पाठ होने लगी. इसी सिलसिले में बड़हिया प्रखंड के पहाड़पुर में एक महावीर मंदिर में 11 वर्षों का अखंड रामधुनी हो रही है. जिसमें श्रद्धालु शिफ्ट बाय शिफ्ट में बंट कर सीता-राम, सीता-राम कर रहे हैं. हालांकि 11 वर्ष में अभी एक वर्ष ही हुआ है. बताते चलें कि यह रामधुनी विगत 13 अक्तूबर 2014 कार्तिक कृष्ण पक्ष पंचमी को प्रारंभ की गयी है. इसका आयोजक श्री श्री 1008 सियाराम शारीरिक सेवा द्वारा श्री श्री 1008 सीताराम ध्वनि रामघाट पहाड़पुर में किया था. जिसका समापन 2026 में होगा. आयोजक श्री श्री 108 सियाराम महाराज जी ने बताया कि इलाके में सुख शांति व समृद्धि के लिए श्री श्री 1008 अखंड सीता-राम ध्वनि प्रारंभ कराया है. श्रद्धालु महिला-पुरुष दिन रात में शिफ्ट में आते हैं और रामधुनी करते हैं.मतगणना कर्मियों को मिला प्रशिक्षण लखीसराय. बुधवार को जिला समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में आठ नवंबर को होनेवाले लखीसराय व सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना को लेकर मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें 17 सी फार्म भर कर, व्यावहारिक, मतगणना आदि का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक उप वरीय समाहर्ता मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मतगणना कर्मियों को निष्पक्ष व पारदर्शिता को लेकर दर्जनों गुर सिखाये गये हैं. साथ ही कहा गया है कि कोई भी मतगणना कर्मी मोबाइल लेकर मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे. कोई भी अपना पराया नहीं होगा सब एक समान होगें. उन्होंने बताया कि उस दिन मतगणना कक्ष में किसी भी प्रत्याशी के एजेंट के द्वारा भी मोबाइल का प्रयोग वर्जित रहेगा. उन्होंने कहा कि मतगणना में लगाये गये सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया गया है. मतगणना के दिन ड्रेस कोड में ही आने की हिदायत दी. इस प्रशिक्षण के दौरान मतगणना में लगाये गये सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >