महर्षि मेंहीं संतमत आश्रम में 15 वां वार्षिक ध्यानाभ्यास शिविर संपन्न फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : सत्संग में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर प्रखंड के पहाड़पुर स्थित महर्षि मेंही संतमत आश्रम में 13 दिवसीय 15 वां वार्षिक ध्यानाभ्यास शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. शिविर में संत-महात्माओं के साथ गृहस्थ साधकों ने ध्यान अभ्यास में भाग लिया. समापन के मौके पर सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के परम शिष्य स्वामी गुरुदेव बाबा ने नवधा भक्ति पर संदेश दिये. पिछले 17 महीने से अनवरत मौन व्रत साधना में लीन आश्रम प्रभारी स्वामी प्रेमानंद बाबा ने ध्यान योग पर बल दिया. उन्होंने कहा कि ध्यान से पाप का नाश होता है और पाप नाश होने का दूसरा कोई उपाय नहीं है. संतमत के के वर्तमान प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने कहा कि लोगों को सद्गुरु से सांसारिक वस्तुओं की मांग न कर केवल मोक्ष की मांग करनी चाहिए. समापन के मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया. मौके पर हरिकिशोर सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ चतुर्भुज वर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमण सिंह, त्रिपुरारी सिंह, कपिलदेव सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.
महर्षि मेंहीं संतमत आश्रम में 15 वां वार्षिक ध्यानाभ्यास शिविर संपन्न
महर्षि मेंहीं संतमत आश्रम में 15 वां वार्षिक ध्यानाभ्यास शिविर संपन्न फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : सत्संग में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर प्रखंड के पहाड़पुर स्थित महर्षि मेंही संतमत आश्रम में 13 दिवसीय 15 वां वार्षिक ध्यानाभ्यास शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. शिविर में संत-महात्माओं के साथ गृहस्थ साधकों ने ध्यान […]
