जल जमाव से लोगों का हुआ जीना मुहाल

जल जमाव से लोगों का हुआ जीना मुहाल फोटो : 3(जल जमाव से बना तालाब) जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला में जल जमाव के दुष्प्रभाव से लोग परेशानी महसूस करने लगे है. लोग बताते हैं कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुहल्ला में जहां-तहां जल जमाव बना रहता है. […]

जल जमाव से लोगों का हुआ जीना मुहाल फोटो : 3(जल जमाव से बना तालाब) जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला में जल जमाव के दुष्प्रभाव से लोग परेशानी महसूस करने लगे है. लोग बताते हैं कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुहल्ला में जहां-तहां जल जमाव बना रहता है. मुहल्ले में कई स्थानों पर तालाब सा नजारा बना हुआ है. लोग बताते हैं कि जल जमाव के कारण हमलोगों को मच्छरों के आतंक से बचने के लिए दिन में भी मच्छरदानी लगा कर या क्वाइल जला कर सोना पड़ता है. मक्खी और मच्छरों की आतंक से बचने के लिए घर के खिड़कियों को भी दिन में भी बंद रखना पड़ता है. जबकि इसे लेकर कई बार स्थानीय नगर पार्षद का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है. लेकिन अबतक कोई पहल नहीं किया गया है. लोग बताते हैं कि इस लेकर नगर परिषद से घरों से निकलने वाले गंदा पानी के समुचित निकास के लिए नाला आदि का निर्माण कराने की मांग किया है . लेकिन आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की सी बारिश होने पर गंदा पानी घर के आगे आकर जमा हो जाता है. जिससे घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है. कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारीइस बाबत पूछे जाने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार बताते हैं कि जल निकासी को लेकर नगर परिषद द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है. नाला का स्थायी रूप से निर्माण करवा कर लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >