घंटो सड़क जाम में यात्री हुए हलकान साढ़े पांच घंटे के जाम में दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारप्रशासन ने दिखायी उदासीनताप्रतिनिधि, सोनोस्थानीय बाजार में बिजली करंट से एक दंपती की मृत्यु के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे को लेकर साढ़े पांच घंटे तक किये गये सड़क जाम के दौरान जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की काफी लंबी कतार लग गयी और खासकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा़ अंतत: शाम में यातायात सुचारू हुआ और लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली़ जाम के दौरान अधिकांश यात्रियों व वाहन चालकों द्वारा प्रशासन के सुस्त रवैये की निंदा की़ जाम के दौरान अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष तो जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से बात कर जाम खत्म कराने का प्रयास किया परंतु जब ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे तो जिला से कोई पदाधिकारी आने की जहमत नहीं उठाया न तो कोई वरीय पदाधिकारी पहुंचे न ही वरीय पुलिस पदाधिकारी़ अंतत: पांच घंटे बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी पहुंचे तब जाकर जाम खत्म हुआ़ यहां तक कि जाम करने वाले ग्रामीण भी प्रशासन की यूं उदासीनता पर हैरान थे़ दोपहर से शाम तक स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी जाम स्थल से करीब बैठे रहे़ वे जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी का इंतजार करते रहे और इधर जाम में फंसे यात्री हलकान होते रहे़
घंटो सड़क जाम में यात्री हुए हलकान
घंटो सड़क जाम में यात्री हुए हलकान साढ़े पांच घंटे के जाम में दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारप्रशासन ने दिखायी उदासीनताप्रतिनिधि, सोनोस्थानीय बाजार में बिजली करंट से एक दंपती की मृत्यु के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे को लेकर साढ़े पांच घंटे तक किये गये सड़क जाम के दौरान जाम स्थल के दोनों […]
