महेशपुर पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

महेशपुर पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप मेदनीचौकी. महेशपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष बनारसी महतो द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर पैक्स सदस्य विद्या देवी ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर रखी है. आवेदन के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीद नहीं की गयी है. जबकि बिना किसी सदस्य को जानकारी दिये […]

महेशपुर पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप मेदनीचौकी. महेशपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष बनारसी महतो द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर पैक्स सदस्य विद्या देवी ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर रखी है. आवेदन के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीद नहीं की गयी है. जबकि बिना किसी सदस्य को जानकारी दिये ही धान खरीद की राशि की निकासी कर ली गयी है. इसके अलावा रासायनिक खाद अधिक कीमत में किसानों के बीच बेची जा रही है. पैक्स के आय व्यय हिसाब कार्यकारिणी सदस्यों के बीच प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है. उधर पैक्स अध्यक्ष बनारसी महतो ने उक्त आरोप को निराधार बताया है.प्रमंडल स्तरीय कला उत्सव 2015 के लिए प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर की पांच छात्राओं का चयनमेदनीचौकी. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कला थीम पर आधारित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मेदनीचौकी क्षेत्र के प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर की पांच छात्राओं को प्रमंडलीय स्तर कला उत्सव 2015 के लिए चयन किया गया है .मार्ग दर्शन कर रहे संगीत शिक्षक नटराज ने बताया कि चयनित छात्राओं में नवमी कक्षा की करिश्मा कुमारी, सीमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रवीना राज व नेहा कुमारी शामिल हैं. सहयोगी शिक्षकों में प्रो धनंजय कुमार व बबलू कुमार शामिल हैं. उधर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा की दसवीं कक्षा की विशाखा कुमारी, सुरुचि कुमारी व पिंकी कुमारी का चयन किया गया है जबकि उक्त तीनों छात्राओं ने प्रमंडल स्तरीय कला उत्सव में भाग नहीं लिया.भू-सर्वे को ले आमसभामेदनीचौकी. भूमि सर्वे को लेकर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत भवन, वंशीपुर पंचायत के दुर्गा स्थान मेदनीचौकी व खवा-झपानी पंचायत में झपानी गांव में आमसभा कर लोगों को सर्वे के लाभ की जानकरी दी गयी. मौके पर सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी शिव कुमार भट्ट, धनंजय प्रसाद व जितेन्द्र कुमार चौधरी, अमीन गजेन्द्र प्रसाद सिंह, साधु लाल प्रसाद, ओंकार सिंह, कान्ता पाण्डेय आदि मौजूद थे. बिहार सर्वेक्षण अधिनियम 2011 एवं नियमावली 2002 के तहत चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य में जन सहयोग की अपेक्षा को ले आमसभा बुलायी गयी. मौके पर प्रवीण कुमार पंकज, पुकार महतो, बच्चू प्रसाद यादव, जर्नादन मंडल, त्रिवेणी महतो, सागर महतो, बंगाली महतो, रविशंकर कुमार, बैजू मंडल, सुनील कुमार सुमन, अजय साव के अलावे आइआइसी टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि रवि कुमार व संजीव कुमार ने भी सभा में लोगों संजीव कुमार ने भी सभा में लोगों को जानकारी दी.राशन कार्ड के लिये आपूर्ति कार्यालय में लगायी गुहारमेदनीचौकी. पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ पंचायत के उपभोक्ता मुकेश कुमार ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरण किये गये राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की. आवेदक ने अपने आवेदन में कूपन नहीं मिलने की शिकायत की है. पंचायत द्वारा गलत लोगों को उनके जगह राशन कार्ड व कूपन दिये गये हैं. आवेदक की मां शांति देवी ,भाभी सुरूचि देवी तथा सीमा देवी के नाम वितरण सूची में अंकित है जबकि उक्त तीनों कूपन का लाभ अन्य लोग उठा रहे हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि गलत तरीके से वितरित किये गये कूपन को जब्त कर सही व्यक्ति को कूपन उपलब्ध करा दिया जायेगा. जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी. काली पूजा 10 नवंबर को, तैयारी में जुटे लोगफोटो:01चित्र परिचय-कजरा में लगाया गया झुलालखीसराय. अमावस्या के एक दिन पूर्व होनेवाली काली पूजा की तैयारी में लोग जुट गये हैं. कई जगहों पर काली पूजा परंपरागत ढंग से होती है. इन जगहों पर पूजा स्थलों पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. मूर्तिकार मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट हैं. कहता है पंचांग मिथिला पंचांग के अनुसार इस बार मां काली की निमित्त होनेवाली निशा पूजन 10 नवंबर को होगी. हालांकि काशी पंचांग में नौ नवंबर की रात्रि में निशा पूजन करने का उल्लेख है. काशी पंचांग के अनुसार इस बार की महाकाली पूजा नौ नवंबर की रात्रि 23:38 से 24:37 तक होगी जबकि मिथला पंचांग के अनुसार काली पूजा 10 नवंबर की रात्रि में की जायेगी. इधर सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. बड़ी दुर्गा स्थान पटेलपुर सूर्यगढ़ा में मां काली की प्रतिमा निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावे रामपुर में भी श्री गोविंद दुर्गा काली पूजा समिति द्वारा भी पूजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा निर्माण का कार्य किया जा रहा है. पीरी बाजार थाना चौक पर भी प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर भव्य मेला का आयोजन की तैयारी की गयी है. समीप के शाम्हो प्रखंड के टोटहा व सरलाही में प्रतिवर्ष काली पूजा के मौके पर भव्य मेले का आयोजन होता है. यहां तीन दिनों तक चलनेवाले काली पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है.कजरा प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन स्थित श्री श्री 108 आदर्श काली पूजा समिति के द्वारा काली पूजा की तैयारी की जा रही है. आगामी 11 नवंबर की रात्रि में जगत जननी लोगों की जुबानी आस्था की देवी मां काली कल्याणी की प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होती है. जिसके लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई व मंदिर को रंग-रोगन के साथ टेन्ट व विद्युत झालरों से डेकोरोट किया जा रहा है. पूजा समित के अध्यक्ष बंटी कुमार व सचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 नवंबर को प्रतिमा की स्थापना के बाद 12 व 13 नवंबर को मेले का आयोजन किया जायेगा. इसमें महिलाओं व बच्चों के लिए मीना बाजार, बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, कठधोड़वा झूले व सामान्य लोगों के लिए टावर झूला व ब्रेक डांस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा. बिहार शरीफ कन्हैयागंज के झूला मालिकों द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >