लावारिस अवस्था में पड़ी नवजात बच्ची को मिला संरक्षण

लावारिस अवस्था में पड़ी नवजात बच्ची को मिला संरक्षण सिकंदरा . अलीगंज प्रखंड के चंद्रदीप बाजार स्थित सुनीता नर्सिंग होम के समीप लावारिस अवस्था में पड़ी एक नवजात बच्ची को जन प्रगति संस्थान नामक संस्था में अपने संरक्षण में लिया . बताते चलें कि लावारिस नवजात बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ […]

लावारिस अवस्था में पड़ी नवजात बच्ची को मिला संरक्षण सिकंदरा . अलीगंज प्रखंड के चंद्रदीप बाजार स्थित सुनीता नर्सिंग होम के समीप लावारिस अवस्था में पड़ी एक नवजात बच्ची को जन प्रगति संस्थान नामक संस्था में अपने संरक्षण में लिया . बताते चलें कि लावारिस नवजात बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ग्रामीणों की सूचना पर सर्वप्रथम चंद्रदीप पुलिस ने नवजात बच्ची को बरामद कर इसकी सूचना चाइल्ड लाईन संस्थान के कोलकाता स्थित प्रधान कार्यालय को टॉल फ्री नंबर 1098 पर फोन कर दिया. जिसके उपरांत चाइल्ड लाईन की स्थानीय शाखा जनप्रगति संस्थान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया. इसके उपरांत संस्थान के सदस्यों द्वारा अलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उक्त नवजात को बाल कल्याण समिति जमुई को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति के द्वारा किशोर न्याय नियम के तहत नवजात बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम नालंदा भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >