तीन दिवसीय अष्टयाम के लिए निकाला शोभा यात्रा

झाझा : तीन दिवसीय अष्टयाम को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकाला गया. कलश शोभा यात्रा स्थानीय उलाय नदी के मां वासंती दुर्गा मंदिर घाट के समीप से जल पूजन कर 108 कन्याओं व सुहागिनों द्वारा उठा कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए श्री श्री 108 मां वासंती दुर्गा मंदिर […]

झाझा : तीन दिवसीय अष्टयाम को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकाला गया. कलश शोभा यात्रा स्थानीय उलाय नदी के मां वासंती दुर्गा मंदिर घाट के समीप से जल पूजन कर 108 कन्याओं व सुहागिनों द्वारा उठा कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए श्री श्री 108 मां वासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित यशशाला पहुंचा. जहां 72 घंटे का अष्टयाम शुरू किया गया.

कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए मिथिलेश झा, बबलू माथुरी, कन्हैया माथुरी, क्रांति झा, टीपू झा,प्रदीप झा समेत कई लोगों ने बताया कि 4 नवंबर को राम विवाह एवं पूजन,5 को हवन एवं 6 नवंबर को विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है.

इस दौरान लगातार रामधुन चलता रहेगा. आयोजकों ने बताया कि आचार्य के रूप में पश्चिम बंगाल के कृष्ण पंडित अपने दल बल के साथ मौजूद रहेंगे. जबकि यजमान के रूप में प्रवीण कुमार झा रहेंगे. यज्ञ एवं अष्टयाम समिति पुरानी बाजार के सदस्यों ने बताया कि सरधोडीह, ढ़ोढ़री, लखनकियारी, जोकटियां समेत स्थानीय भजन मंडली पूरे 72 घंटों के अष्टयाम को पूरा करेंगे. मौके पर भैयालाल माथुरी, दिलीप झा, मोनु झा, भगवान झा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >