ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक सोनो. सोनो झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के लोहा मोड़ के समीप एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया़ इस दुर्घटना में ट्रक चालक व सह चालक बाल बाल बच गए़ उन्हें महज मामूली चोट लगा़ दुर्घटना के बाद समीप गांव के लोग जमा हो गए़ ग्रामीणों ने बताया कि चकाई की ओर से आ रहा यह ट्रक लोहा मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया़ ट्रक पर चावल की बोरी लदा हुआ था़ शाम में ट्रक मालिक द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया़ बताते चलें कि पंचपहाड़ी के इस तीखे मोड़ पर आये दिन सड़क हादसा होता है़ लगातार मोड़ को समझ पाने से असमर्थ चालक इस मोड़ पर तब वाहन से अपना नियंत्रण खो देते है जब वाहन की गति तीव्र होती है़
ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक
ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक सोनो. सोनो झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के लोहा मोड़ के समीप एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया़ इस दुर्घटना में ट्रक चालक व सह चालक बाल बाल बच गए़ उन्हें महज मामूली चोट लगा़ दुर्घटना के बाद समीप गांव के लोग जमा हो गए़ ग्रामीणों ने बताया कि […]
