कचरे के सड़न से लोगों को हो रही परेशानी जमुई : 4(सड़क किनारे जमा कचरा) जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के कृष्णपट्टी मुहल्ले में सड़क किनारे कचरा का अंबार लगा हुआ है. लोगों की माने तो कचरे के सड़न की वजह से हमलोगों का जीना मुहाल हो गया है और हमलोगों को मजबूरी में अपने नाक को ढक कर इस ओर से होकर गुजरना पड़ता है. साफ-सफाई के अभाव में समुचे मुहल्ले की स्थिति नारकीय बनी हुई है. नगर परिषद के द्वारा अगर कभी कभार सड़क किनारे जमे कचरे की साफ-सफाई कर भी दी जाती है तो मुहल्ले के भीतर की गलियों में कूड़ा कचरा यूं ही पड़ा रह जाता है. कूड़े कचरे के ढेर पर हर हमेशा आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है. मच्छरों ने हमलोगों का दिन में भी जीना हराम कर दिया है. हमलोगों ने कई बार स्थानीय नगर पार्षद से कूड़ा कचरा का उठाव कराने की मांग की. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार बताते हैं कि एक से दो दिनों के भीतर कृष्णपट्टी मुहल्ले के कूड़े कचरों की सफाई करा दी जायेगी.
कचरे के सड़न से लोगों को हो रही परेशानी
कचरे के सड़न से लोगों को हो रही परेशानी जमुई : 4(सड़क किनारे जमा कचरा) जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के कृष्णपट्टी मुहल्ले में सड़क किनारे कचरा का अंबार लगा हुआ है. लोगों की माने तो कचरे के सड़न की वजह से हमलोगों का जीना मुहाल हो गया है और हमलोगों को मजबूरी में अपने […]
