संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार

संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार पुलिस ने किया मामले के उद्भेदन का दावाफोटो 10 ( गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस)सिकंदरा . बीते 17 अक्तूबर को सिकंदरा पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप हुए डेकोरेशन संचालक संजीव नायक हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को उद्भेदन कर दिया . सिकंदरा पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी […]

संजीव नायक हत्याकांड में एक गिरफ्तार पुलिस ने किया मामले के उद्भेदन का दावाफोटो 10 ( गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस)सिकंदरा . बीते 17 अक्तूबर को सिकंदरा पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप हुए डेकोरेशन संचालक संजीव नायक हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को उद्भेदन कर दिया . सिकंदरा पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी को रविवार की शाम नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की़ वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये एक हथियार को भी बरामद कर लिया़ घटना की जानकारी देते हुए अवर निरीक्षक विवेक भारती ने बताया की रंगदारी की मांग व लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सिकंदरा के रतन चौधरी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था़ घटना का उद्भेदन करते हुए उन्होंने बताया कि रतन चौधरी ने तीन अन्य अपराधियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था़ चारों अपराधी एक उजले रंग के अपाची पर सवार होकर बहुआर नदी के उस पार मुन्नी बगीचा तक पहुंचे थे. अपराधियों ने वहीं एक झाड़ी में बाइक को छिपा कर पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचा़ वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सभी हथियार को बाइक के साथ ही झाड़ी में छिपा दिया और वहीं एक ईंट भट्टा के समीप रात गुजारी़ सुबह होते ही चारो अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा की भाग निकले. इस दौरान हड़बड़ी में एक हथियार मुन्नी बगीचा स्थित झाड़ी में ही छूट गया़ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व अवर निरीक्षक विवेक भारती ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या में शामिल नवादा थाना क्षेत्र के कुरमा गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ नाटो सिंह पिता स्व तामो सिंह को रविवार की शाम नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की़ जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये एक देसी कट्टा को घटना स्थल से 200 मीटर दूर मुन्नी बगीचा स्थित एक झाड़ी से बरामद किया़ अवर निरीक्षक विवेक भारती ने बताया कि हत्या में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >