गोलंबर के टूटने से दुर्घटना की आशंका

गोलंबर के टूटने से दुर्घटना की आशंका चकाई . चकाई मोड़ पर स्थित गोलंबर को संवेदक द्वारा तोड़ दिये जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा लगभग बीस दिन पूर्व हाईमास्ट लाईट लगाने के क्र म में पुर्व से बना गोलंबर को पुन: बनाने की बात कहकर तोड़ […]

गोलंबर के टूटने से दुर्घटना की आशंका चकाई . चकाई मोड़ पर स्थित गोलंबर को संवेदक द्वारा तोड़ दिये जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा लगभग बीस दिन पूर्व हाईमास्ट लाईट लगाने के क्र म में पुर्व से बना गोलंबर को पुन: बनाने की बात कहकर तोड़ दिया गया. जिसका अब तक निर्माण नही कराया गया. चकाई मोड़ निवासी भुनेश्वर पासवान, शंकर केशरी, जितेन्द्र केशरी, निवास पांडेय, संजय पासवान, राजीव पासवान, बिरेन्द्र सिंह, नेपाली पासवान, अभय पासवान आदि ने जिलाधिकारी कौशल किशोर से अविलंब गोलंबर निर्माण करवाने की मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >