योजना में गड़बड़ी की होगी जांच

लखीसराय. शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जिला सतर्कता निगरानी अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने की. बैठक में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की स्थलीय जांच डीएम व डीडीसी को स्वयं करने का निर्देश दिया गया. वहीं चानन प्रखंड में डीजल अनुदान की गड़बड़ी, बीआरजीएफ […]

लखीसराय. शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जिला सतर्कता निगरानी अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने की. बैठक में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की स्थलीय जांच डीएम व डीडीसी को स्वयं करने का निर्देश दिया गया. वहीं चानन प्रखंड में डीजल अनुदान की गड़बड़ी, बीआरजीएफ योजना के चयन मे गड़बड़ी की जांच जिला स्तरीय किसी भी पदाधिकारी से कराये जाने का निर्देश डीएम को दिया गया. बैठक में बताया गया कि जिले के 168 गांव में बिजली पहुंचायी जा चुकी है. बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये गये ट्रांसफारमर को 100 केवी के ट्रांसफारमर में बदलने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों 72 घंटे में ट्रांसफारमर बदलने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया गया. वहीं गंगासराय में अतिरिक्त ट्रांसफारमर लगाने का निर्देश दिया गया. सूर्यग्रढ़ा प्रखंड प्रमुख के द्वारा खावा राजपुर में राहत व वितरण की सूची में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई करने की मांग की गयी. साथ ही चानन प्रखंड के रामसीर, कुंदर व भ्ांडार गांव में बिजली का पोल लगाया है. किंतु तार नहीं लगाये जाने की सूचना पर कार्यपालक पदाधिकारी को अविलंब तार लगाये जाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सांसद महोदय ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना एवं विद्युतीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें तेज लाने का निर्देश देते हुए डीएम को रेगुलर समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही इंदिरा आवास की तरह ही प्रखंडों में कैंप लगा कर पेंशन राशि का का भुगतान किये जाने की बात कही. सरकारी नियमानुसार 80 वर्ष से अधिक के व्यकित को 500 रुपये का भुगतान करने को कहा. सभी वरीय पदाधिकारी प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं की मॉनीटरिंग करें. सांसद ने कहा कि पदाधिकारी निष्पक्ष रह कर एवं जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें. बैठक में आारइओ द्वारा तीन पथ का कार्य दिसंबर माह तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. बड़हिया प्रखंड के एंजनी घाट एवं सदर प्रखंड क्षेत्र के मुड़वरिया में आरइओ द्वार सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक मे केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >