कान की बाली छीन भाग रहे चोर को पीटा

लखीसराय. सोमवार की शाम किऊल रेलवे स्टेशन पर अप टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला के कान की बाली छीन कर भाग रहे चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया. पीटते हुए जीआरपी के हवाले कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के लगभग 4 बजे किऊल स्टेशन पहुंची उक्त […]

लखीसराय. सोमवार की शाम किऊल रेलवे स्टेशन पर अप टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला के कान की बाली छीन कर भाग रहे चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया. पीटते हुए जीआरपी के हवाले कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के लगभग 4 बजे किऊल स्टेशन पहुंची उक्त ट्रेन के खुलते ही चोर ने खिड़की किनारे बैठी एक महिला यात्री के कान से बाली छपट ली. महिला यात्री द्वारा हल्ला किये जाने पर यात्रियों ने दौड़ कर चोर को पकड़ लिया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ मंदिर के समीप निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ कद्दू के रूप में की गयी. उन्होंने बताया कि चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >