फोटो संख्या 11चित्र परिचय- भूमि पूजन करते भूमिदाता व अन्य कजरा. सद्कर्माश्रम सीताकुंड डीह मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को केशोपुर ग्राम के चैनपुर मुहल्ला में कुटिया निर्माण किया गया. भूमिदाता रामजतन राम ने 2 कट्ठे जमीन इसके लिए दान की. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, पूजा पाठ, प्रसाद वितरण व भंडारा किया गया. सद्कर्माश्रम के सदस्य श्रवण कुमार आनंद ने बताया कि सद्कर्माश्रम द्वारा भविष्य में मंदिर निर्माण व शिव की मूर्ति स्थापित की जायेगी. वृद्धाश्रम भी खोला जायेगा. पूर्व में जमालपुर के माताडीह व आगे किऊल रेलवे स्टेशन के पूरब के समीप जमीन मिली है, जहां शाखा का निर्माण होगा. मौके पर गोपाली राम, कृष्णनंदन यादव, दशरथ तूरी, रामविलास महतो, रीता मंडल, पिंकी सिंह आदि मौजूद थीं.यज्ञ को देखने उमड़ी रही ग्रामीणों की भीड़ कजरा. श्रीराम यज्ञ के समापन की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. वाहनों का काफिला यज्ञ में आ रहा था. यज्ञशाला, रामलीला पंडाल, मौत का कुआं, मिठाइयां व चाट की दुकान, झूला आदि के पास लोगों की भीड़ रही. सुरक्षा को लेकर कजरा थानाध्यक्ष खुद कैंप कर रहे थे. कानपुर की स्तुति बहन का प्रवचन व रामलीला देखने में लोग जुटे रहे. रामलीला कमेटी के संचालक गोपाल जी ने लोगों को सत्य पर चलने का आग्रह किया.
सद्कर्माश्रम के लिए भूमि-पूजन
फोटो संख्या 11चित्र परिचय- भूमि पूजन करते भूमिदाता व अन्य कजरा. सद्कर्माश्रम सीताकुंड डीह मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को केशोपुर ग्राम के चैनपुर मुहल्ला में कुटिया निर्माण किया गया. भूमिदाता रामजतन राम ने 2 कट्ठे जमीन इसके लिए दान की. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, पूजा पाठ, प्रसाद वितरण व भंडारा […]
