विश्व योग दिवस को सफल बनाने को लेकर बैठक

सूर्यगढ़ा. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए भाजपा के अलावा कई संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को स्थानीय बाजार के तिलकनगर कटारूका गली स्थित सतीश कटारुका के आवास में उमा शंकर व्यास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें विश्व योग दिवस को सफल बनाने के […]

सूर्यगढ़ा. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए भाजपा के अलावा कई संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को स्थानीय बाजार के तिलकनगर कटारूका गली स्थित सतीश कटारुका के आवास में उमा शंकर व्यास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गयी. उमाशंकर व्यास ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है. इस कार्यक्रम में बगैर किसी आडंबर के भाग लें. ताकि लोग स्वस्थ रहें. बैठक में योग मित्र मंडल सूर्यगढ़ा द्वारा विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून को चार जगहों बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा, साकेतधाम थाना ठाकुरबाड़ी सूर्यगढ़ा, सतीश कटारूका के आवासीय परिसर एवं शाम्हो गुरुकुल विद्यालय में क्रमश: जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार उर्फ स्वीटी वर्मा, राजेश वर्मा व विनय शंकर की देखरेख में योग एवं भजन कीर्तन का किया जायेगा. साकेत धाम में कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेवारी सुरेश प्रसाद सिंह को दी गयी. इधर बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा में भी संयोजक विनय शंकर की अध्यक्षता में योग मित्र मंडल सूर्यगढ़ा की बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया. मौके पर राजेश कुमार, राम नरेश चौधरी,राजेश कुमार वर्मा, सतेंद्र कुमार, मदन प्रसाद वर्मा, सूर्यमंत्रा, सुजीत कुमार, सुरेश सिंह, सतीश कटारूका, राम सुमरण सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.राशन-केरोसिन वितरण आज सेलखीसराय. सोमवार 15 जून से लखीसराय नगर परिषद के वार्ड नंबर 01 से 07 तक राशन-केरोसिन कूपन का वितरण किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी नप कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >