सचिव के मुताबिक जब वे कूपन बांटने लगे तो राशन कार्ड से नाम मिला कर ग्रामीणों को कूपन दिया जा रहा था. जिन ग्रामीणों के पास राशन कार्ड नहीं था उन्हें वैकल्पिक तौर पर जनगणना सेपरेटर कार्ड ब्लॉक नंबर, गृह संख्या एवं नाम मिला कर कूपन दिया जा रहा था. अभी दो-तीन लोगों को कूपन मिला ही था कि ग्रामीण हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि अधिकतर लोगों के पास यह दस्तावेज नहीं है. ऐसे में कुछ लोगों को ही कूपन मिल पायेगा. इसलिए जब तक सभी जरूरतमंदों को कूपन नहीं मिलेगा वे कूपन वितरण करने नहीं देंगे. ग्रामीण मारपीट पर उतर आये तो कूपन वितरण बंद करना पड़ा. इधर ग्रामीण कारू साव, सुनील सिंह, संतोष गुप्ता, रामायण सिंह, ब्रrादेव महतो, उपेंद्र यादव, राजाराम साव, बाढो यादव, हालोउद्वीन, छबिला यादव आदि का कहना था कि उरैन पंचायत के अधिकांश जरूरतमंद राशन-केरोसिन से वंचित हैं. अब कूपन वितरण में भी लापरवाही बरती जा रही है.
संकट . 75 प्रतिशत ग्रामीणों के पास नहीं है राशन कार्ड, कूपन वितरण का विरोध
सूर्यगढ़ा: प्रखंड के उरैन पंचायत अंतर्गत दुर्गा स्थान में शनिवार को राशन-केरोसिन कूपन वितरण का कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया तथा कूपन वितरण कार्य को जबरन रोक दिया. राशन कार्ड एवं जनगणना सेपरेटर कार्य में नाम से वंचित ग्रामीण कूपन नहीं मिलने से नाराज थे. ग्रामीणों का कहना था कि […]

सूर्यगढ़ा: प्रखंड के उरैन पंचायत अंतर्गत दुर्गा स्थान में शनिवार को राशन-केरोसिन कूपन वितरण का कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया तथा कूपन वितरण कार्य को जबरन रोक दिया. राशन कार्ड एवं जनगणना सेपरेटर कार्य में नाम से वंचित ग्रामीण कूपन नहीं मिलने से नाराज थे.
ग्रामीणों का कहना था कि यहां के 75 प्रतिशत लोग के पास न राशन कार्ड है और न ही उनके पास जनगणना सेपरेटर कार्ड है. इस दरम्यान ग्रामीण एक घंटा तक विरोध करते रहे तथा पंचायत सचिव अजब लाल मांझी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया.
बाद में पंचायत सचिव ने मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार को दी. पंचायत सचिव ने बताया कि वे बीडीओ सूर्यगढ़ा को मोबाइल द्वारा जानकारी देनी चाही लेकिन लगातार रिंग होने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ.
इधर अमरपुर पंचायत के सहूर गांव में भी शनिवार को मध्य विद्यालय सहूर में पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद एवं इंदिरा आवास सहायक पंकज कुमार की उपस्थिति में राशन-केरोसिन कूपन का वितरण किया गया. ताजपुर पंचायत में मुखिया प्रेमा कुमारी की देखरेख में शिविर लगाकर कूपन वितरण का कार्य किया जा रहा है.