उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया. इस दौरान शिवसोना गांव के ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय शिवसोना में प्रधान शिक्षक के विद्यालय नहीं आने की शिकायत की. इसके अलावा राशन केरोसिन कूपन का वितरण सही तरीके से नहीं करने की भी बात कही.
मौके पर भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन उर्फ पप्पू सिंह, गेरूआ पुरंसडा पंचायत अध्यक्ष राम भूषण शर्मा, गेरूआ पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, जनार्दन यादव, विपुल कुमार, शिवन मंडल, उमा शंकर सिंह, प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा,श्री सिंह, रामवरण सिंह, भरत महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
