सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर गांव में एक 42 वर्षीय महिला को डायन बता कर मारपीट की गयी. इस बाबत गांव के ही कैलाश महतो की पत्नी सुनीता देवी ने सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीडि़ता के मुताबिक गुरुवार की संध्या 7 बजे गांव के ही ब्रह्मदेव महतो, उसकी पत्नी शांति देवी, पुत्र राजीव महतो, रजनीश महतो, पप्पू महतो आदि ने जादू-टोना का आरोप लगाते हुए घर में घुस कर अनीता देवी एवं उसके पति कैलाश महतो को लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. पीडि़ता पर आरोप लगाया गया कि उसने ब्रह्मदेव महतो की पुत्री रंजना कुमारी को जादू-टोना कर पागल कर दिया है. अब उस पर ठीक करने का दबाव डाला जा रहा है. पीडि़ता अनीता देवी के मुताबिक रंजना कुमारी पूर्व से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उसका इलाज कराने की बजाय परिजन जादू-टोना का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे हैं. इस बाबत माणिकपुर थानाध्यक्ष हरिशचंद्र कश्यप ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डायन बताकर महिला को पीटा
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर गांव में एक 42 वर्षीय महिला को डायन बता कर मारपीट की गयी. इस बाबत गांव के ही कैलाश महतो की पत्नी सुनीता देवी ने सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीडि़ता के मुताबिक गुरुवार की संध्या 7 बजे गांव के ही ब्रह्मदेव महतो, उसकी पत्नी शांति देवी, पुत्र […]
