अधिक तांती को गिरफ्तार कर ले गयी सुलतानगंज पुलिस

सूर्यगढ़ा. मंगलवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में छापेमारी कर रामचरित्र तांती के पुत्र अधिक तांती को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि सुलतानगंज (भागलपुर) थाना पुलिस कांड संख्या 94/15 के तहत सूर्यगढ़ा थाना पुलिस के सहयोग से अधिक तांती को गिरफ्तार कर अपने साथ सुलतानगंज थाना ले गयी. इसकी जानकारी सूर्यगढ़ा थाना […]

सूर्यगढ़ा. मंगलवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में छापेमारी कर रामचरित्र तांती के पुत्र अधिक तांती को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि सुलतानगंज (भागलपुर) थाना पुलिस कांड संख्या 94/15 के तहत सूर्यगढ़ा थाना पुलिस के सहयोग से अधिक तांती को गिरफ्तार कर अपने साथ सुलतानगंज थाना ले गयी. इसकी जानकारी सूर्यगढ़ा थाना के एसआइ अशोक पासवान ने दी. एक पिस्टल व कारतूस के साथ बांका के दो युवक गिरफ्तारटाटा-दानापुर एक्सपे्रस से जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तारलखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने मंगलवार की सुबह हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से दो व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर जांच की गई तो उनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं दस कारतूस बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सुमानपुर कटोरिया निवासी मो अब्दुल के पुत्र 30 वर्षीय मो शाहजाद तथा उसी गांव के स्व मोसिम के पुत्र 26 वर्षीय मो जहांगीर शामिल हैं. आशंका जतायी जाती है कि कहीं ये लोग ट्रेन में किसी अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे. उन्होंने बताया कि रेल पुलिस के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा आशंका होने पर लोगों की सघन जांच की जाती है. इसी के दौरान दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >