हादसे में मां-बेटे की मौत

लखीसराय: सड़क दुर्घटना में रविवार को आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका और उसके पुत्र की मौत हो गयी, जबकि पर्यवेक्षिका के पति कृषि समन्वयक विकास कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. लखीसराय के कृषि समन्वयक विकास कुमार अपनी पत्नी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कृति सिन्हा और उनके छोटे पुत्र पप्पू कुमार के साथ कार (इंडिका) से बिहारशरीफ शादी में […]

लखीसराय: सड़क दुर्घटना में रविवार को आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका और उसके पुत्र की मौत हो गयी, जबकि पर्यवेक्षिका के पति कृषि समन्वयक विकास कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

लखीसराय के कृषि समन्वयक विकास कुमार अपनी पत्नी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कृति सिन्हा और उनके छोटे पुत्र पप्पू कुमार के साथ कार (इंडिका) से बिहारशरीफ शादी में शरीक होने जा रहे थे.

इसी बीच शेखपुरा-बरबीघा पथ पर मिर्जापुर के समीप सड़क दुर्घटना में गाड़ी पर सवार पत्नी कृति व उनके 17 वर्षीय पुत्र पप्पू की मौत हो गयी. जबकि विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घायल विकास को परिजनों द्वारा बिहार शरीफ में इलाज के लिए भरती कराया गया है. वे आइसीयू में मौत से जूझ रहे हैं. बड़हिया निवासी विकास कुमार लखीसराय कृषि विभाग में कृषि समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनकी पत्नी सूर्यगढ़ा में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >