सूर्यगढ़ा. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता सूची में सुधार करने को लेकर डीसीएलआर राजेश कुमार लखीसराय व बीएलओ की बैठक हुई. इस दौरान डीसीएलआर ने बताया कि एक ही मतदान केंद्र पर दो जगहों पर नाम अंकित रहना, दो बूथों पर नाम रहना तथा दूसरे विधानसभा में नाम रहने पर चिह्नित कर सुधार करने तथा महिला के नाम की जगह पुरुष का फोटो का शुद्धिकरण तथा पुरुष के अनुपात महिलाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ से 20-20 महिला व लड़की का नाम जोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर, सीओ प्रेम कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार, जीपीएस शंकर पंडित सहित 60 की संख्या में बीएलओ उपस्थित थे.
मतदाता सूची में सुधार को ले दिये निर्देश
सूर्यगढ़ा. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता सूची में सुधार करने को लेकर डीसीएलआर राजेश कुमार लखीसराय व बीएलओ की बैठक हुई. इस दौरान डीसीएलआर ने बताया कि एक ही मतदान केंद्र पर दो जगहों पर नाम अंकित रहना, दो बूथों पर नाम रहना तथा […]
