इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्य को गतिशीलता के साथ पूरा करने की जरूरत बतायी. ज्ञात हो कि इस प्लांट के लिए चार मौजे बरियारपुर, घोघी, विशनपुर व महरथपुर में किसानों के बीच उपलब्ध राशि का भुगतान नहीं करने से कार्य को ससमय पूरा नहीं किया जा सका. केम्स इंडिया द्वारा इस जमीन की 11 महीने में 14 किलोमीटर की घेराबंदी की जानी थी. लेकिन भू स्वामियों को ससमय मुआवजा भुगतान नहीं होने के कारण अभी तक केवल 3.2 किलोमीटर भू-भाग की घेराबंदी की जा सकी है. मौके पर कजरा पुलिस भी उपस्थित थी.
पदाधिकारियों ने एनटीपीसी के काम का किया निरीक्षण
कजरा: गुरुवार को कजरा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट के विद्युत ताप गृह कार्य के निरीक्षण के लिए कंपनी के एमडी मगीश वर्मा, जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला भू अजर्न पदाधिकारी रामेश्वर पांडेय, बिहार पावर इंफ्रास्ट्र र के सीनियर मैनेजर शुभांग, कार्यपालक अभियंता अंजनी कु मार व केम्स इंडिया कंपनी के मोहन खंडेलवाल पहुंचे. निरीक्षण के […]

कजरा: गुरुवार को कजरा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट के विद्युत ताप गृह कार्य के निरीक्षण के लिए कंपनी के एमडी मगीश वर्मा, जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला भू अजर्न पदाधिकारी रामेश्वर पांडेय, बिहार पावर इंफ्रास्ट्र र के सीनियर मैनेजर शुभांग, कार्यपालक अभियंता अंजनी कु मार व केम्स इंडिया कंपनी के मोहन खंडेलवाल पहुंचे. निरीक्षण के दौरान संवेदक खंडेलवाल से एमडी वर्मा ने कार्य को ससमय पूरा नहीं करने पर असंतोष जताया.
ग्रिड का निरीक्षण
लखीसराय. सदर प्रखंड के गढ़ी विशनपुर पंचायत स्थित विशनपुर गांव में पावर ग्रिड स्टेशन का पटना के विद्युत विभाग (ट्रांशमिशन) के एमडी मगीश कुमार वर्मा एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के कार्यालय में आवागमन के रास्ते की समस्या पर जानकारी ली तथा कहा गया कि ट्रेनिंग स्कूल की जमीन के लिए शिक्षा विभाग से बात की जायेगी. मौके पर कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.