ट्रैक्टर मालिक ने चालक को पीट कर मार डाला

लखीसराय / मेदनीचौकी: गसूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार की रात ट्रैक्टर मालिक ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिल कर ट्रैक्टर चालक लखीसराय थाना क्षेत्र के सलोनाचक निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र मोहन पासवान (28) को बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी. मामले को लेकर मोहन की पत्नी नीतू देवी ने […]

लखीसराय / मेदनीचौकी: गसूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार की रात ट्रैक्टर मालिक ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिल कर ट्रैक्टर चालक लखीसराय थाना क्षेत्र के सलोनाचक निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र मोहन पासवान (28) को बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी. मामले को लेकर मोहन की पत्नी नीतू देवी ने सूर्यगढ़ा थाना में अपना फर्द बयान दर्ज कराया है.

फर्द बयान के अनुसार नीतू देवी पिछले तीन-चार दिनों से अपने मैके हलसी प्रखंड के मोहिया गांव गयी हुई थी. शनिवार को अपराह्न् तीन बजे उसके मोबाइल पर सूचना मिली कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक राजू सिंह उर्फ रज्जू सिंह उर्फ धीमू सिंह व उसके सहयोगी सलोनाचक निवासी शंकर सिंह ने उसके पति को बंधक बना लिया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है.

नीतू देवी यह सोच कर घर में ही रह गयी कि उसके पति उन दोनों का ट्रैक्टर चलाते हैं. किसी तरह की बात हुई होगी. शनिवार की रात आठ बजे उसका पति मोहन पासवान किसी तरह अपने ससुराल पहुंचे. पत्नी के पूछने पर उसने बताया कि शंकर सिंह व राजू सिंह उसे बुरी तरह से मारा है. उसके बदन में दर्द हो रहा है. मोहन ने डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही. जब तक डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी की जाती, वह दम तोड़ चुका था. घटना की जानकारी मोहन की पत्नी ने रात में ही उसके माता-पिता को देने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. रविवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद मोहन के माता-पिता व ग्रामीण मोहिया पंहुचे और शव को लेकर किशनपुर बेरियर के पास पहुंचे. ग्रामीणों के कहने पर शव को सूर्यगढ़ा थाना लाया गया. नीतू देवी ने अपने बयान में दावा किया है कि शंकर सिंह व राजू सिंह द्वारा मारपीट किये जाने के कारण ही उसके पति की मोहन पासवान की मौत हुई. इधर सूर्यगढ़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.

मोहन ने मालिक से लिया था कर्ज

इधर ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक मोहन पासवान ने राजू सिंह से दस हजार रुपये बतौर कर्ज लिया था. वह ट्रैक्टर चला कर कर्ज की राशि धीरे-धीरे चुकता कर रहा था. चार दिन पूर्व वह बगैर सूचना अपने ससुराल चला गया. बाद में ट्रैक्टर मालिक राजू सिंह द्वारा रामपुर डुमरा के पास से उसे पकड़ कर किशनपुर लाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >