उन्होंने सेंटर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया. पूर्णत: वातानुकूलित व अत्याधुनिक तरीके से बनाये गये इस सेंटर में वर्तमान में तीन मरीजों की एक साथ डायलिसिस करने की व्यवस्था है. सेंटर के चिकित्सक डॉ एसएन गौड़ के अनुसार, सेंटर में सात मरीजों के लिए व्यवस्था की गयी है. मरीज बढ़ने पर बेड बढ़ा दिये जायेंगे. डॉ गौड़ ने बताया कि सेंटर में मरीजों को प्रतिदिन उन्होंने बताया कि यह सेंटर मुंबई की बी ब्रॉन मेडिकल(इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से खोला गया है. मौके पर सिविल सजर्न डॉ शशि भूषण शर्मा, डीपीएम मो खालिद हुसैन, चिकित्सक डॉ डीपी यादव, डॉ विभूषण कुमार, डॉ अनंत शंकर, डॉ राकेश कुमार, सदर अस्पताल के प्रबंधक नंद किशोर भारती सहित अन्य उपस्थित थे.
सदर अस्पताल में खुल गया डायलिसिस सेंटर, लगेंगे 1580 रुपये
लखीसराय: लगभग पांच महीने इंतजार के बाद सदर अस्पताल भवन में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत डायलिसिस सेंटर मरीजों के लिए खोल दिया गया. सोमवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सेंटर का उद्घाटन किया. मौके पर डीएम ने कहा कि लखीसराय में सेंटर खुलने से किडनी के मरीजों को अपने ही जिले में […]

लखीसराय: लगभग पांच महीने इंतजार के बाद सदर अस्पताल भवन में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत डायलिसिस सेंटर मरीजों के लिए खोल दिया गया. सोमवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सेंटर का उद्घाटन किया. मौके पर डीएम ने कहा कि लखीसराय में सेंटर खुलने से किडनी के मरीजों को अपने ही जिले में डायलिसिस कराने की सुविधा मिल सकेगी. उन्हें अब इसके लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना होगा.
प्रतिदिन चार घंटे डायलिसिस कराने के लिए देने पड़ेंगे 1580 रुपये : चिकित्सक डॉ एसएन गौड़ ने बताया कि यहां काफी कम फीस पर मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाती है. चार घंटे के डायलिसिस कराने के लिए 1580 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. इसमें उन्हें सारी चिकित्सकीय सुविधाएं तथा दवाइयां दी जाती हैं. इसी के लिए बड़े शहरों में प्राइवेट अस्पताल में लोगों को तीन से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
जनवरी में ही डायलिसिस सेंटर खोले जाने की थी बात : जनवरी माह के अंत में ही डायलिसिस सेंटर खोलने की बात थी. लेकिन थोड़ी-थोड़ी तकनीकी समस्याओं की वजह से इसमें विलंब होता गया तथा लगभग पांच महीने के बाद आखिरकार सोमवार को डायलिसिस सेंटर आम नागरिकों के लिए खोला गया. प्रभात खबर ने समय-समय पर इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाया. इसके बाद अप्रैल महीने में डीएम ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अप्रैल महीने के अंत तक इसे चालू करने की बात कही थी.