मारपीट की तीन अलग-अलग घटना में सात जख्मी

फोटो संख्या 16चित्र परिचय- घायल मनोज कुमार मानो गांव में महिला से डायन कह कर गाली-गलौजविरोध करने पर पति के पीठ में घोंपी खंतीयुवक गंभीर, पटना रेफवसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो विभिन्न गुटों के बीच मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें […]

फोटो संख्या 16चित्र परिचय- घायल मनोज कुमार मानो गांव में महिला से डायन कह कर गाली-गलौजविरोध करने पर पति के पीठ में घोंपी खंतीयुवक गंभीर, पटना रेफवसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो विभिन्न गुटों के बीच मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें स्व रामदेव राम के पुत्र कारू राम की हालत गंभीर है. उसकी पीठ में खंती घोंप दी गयी है. उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. उसकी पीडि़त पत्नी सोनी देवी ने बताया कि बोनू राम, शंभु राम, राजेंद्र राम रोहित राम, पप्पू राम व उनके परिवार के लोगों ने उन्हें डायन कह कर गाली गलौज की. विरोध करने पर उनके पति व उनके देवर को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया जा चुका है. उधर माणिकपुर ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो विभिन्न पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. घटना में स्व राधो सिंह के पुत्र भोला सिंह एवं अर्जुन सिंह के पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रवीण कुमार को भी चोट आयी है. घायल लोगों को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. माणिकपुर ओपी क्षेत्र के ही मौलानगर गांव में भी आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में मो शाहिद के पुत्र मो मुन्ना गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >