कजरा : शुक्रवार की सुबह किऊल-जमालपुर रेलखंड पर एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन ड्राइवर की सूझ-बूझ से घटना टल गयी. शुक्रवार की सुबह रेल खंड के उरैन व कजरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल संख्या 95 एवं पोल संख्या 390/4 के पास एक ट्रैक्टर रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रैक में फंस गया.
उसी उक्त रेल खंड पर किऊल से जमालपुर जानेवाली 53480 डाउन डीएमयू ट्रेन गुजरने वाली थी. ड्राइवर ने भीड़ देख कर ट्रेन को रोक दिया.
