हड़ताल पर डटे रहें शिक्षक : राकेश कुंदन

लखीसराय. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस संघ के सभी नियोजित शिक्षक सदस्य अभी भी हड़ताल पर डटे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ संघों को सरकार अपने पक्ष में करते हुए वेतनमान की आवाज दबाने की कोशिश कर […]

लखीसराय. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस संघ के सभी नियोजित शिक्षक सदस्य अभी भी हड़ताल पर डटे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ संघों को सरकार अपने पक्ष में करते हुए वेतनमान की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में शिक्षा मंत्री के द्वारा कई तरह के बयान देकर नियोजित शिक्षकों क ो दिगभ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने नियोजित शिक्षकों से अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए वेतनमान मिलने तक हड़ताल पर डटे रहने की अपील की. इस क्र म में 19 मई को केआरके से वेतनमान की विधिवत घोषणा तथा मार्च एवं अप्रैल माह के वेतन की मांग को लेकर पूर्वाह्न 11.30 बजे से रैली निकाली जायेगी एवं शिक्षा मंत्री के नाम एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >