रामगढ़ चौक. हलसी थाना अंतर्गत तेतरहट पंचायत के नावाडीह गांव में गुरुवार शाम तीन बजे मुटू साव के घर आग लग गयी. घटना में उनका खपरैल का मकान व घर में रखा सारा सामान जल गया. जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. पॉकेटमार रंगेहाथ गिरफ्तारलखीसराय. गुरुवार की सुबह किऊल रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सपे्रस में पॉकेटमारी करते हुए यात्रियों ने एक पॉकेटमार को पकड़ लिया तथा किऊल जीआरपी के हवाले कर दिया. किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अकबरनगर शाहाबाद निवासी शिवकांत पोद्दार के पुत्र दिनेश कुमार को यात्रियों ने पॉकेटमारी करते पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने कहा कि पॉकेटमार को जेल भेज दिया गया है.
अगलगी में 50 हजार की संपत्ति जली
रामगढ़ चौक. हलसी थाना अंतर्गत तेतरहट पंचायत के नावाडीह गांव में गुरुवार शाम तीन बजे मुटू साव के घर आग लग गयी. घटना में उनका खपरैल का मकान व घर में रखा सारा सामान जल गया. जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. […]
