सरकारी आदेश के बावजूद बुधवार को खुले रहे कई निजी विद्यालय

गुरुवार से बंद रहेंगे सभी निजी विद्यालय व सरकारी विद्यालय विद्यालय बंद नहीं रखने पर विद्यालय प्रधान व निदेशक पर होगी कार्रवाई लखीसराय. जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बावजूद भी जिले के कई निजी विद्यालय बुधवार को खुले रहे. डीइओ त्रिलोकी सिंह ने मंगलवार की शाम बिहार सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी प्राथमिक, […]

गुरुवार से बंद रहेंगे सभी निजी विद्यालय व सरकारी विद्यालय विद्यालय बंद नहीं रखने पर विद्यालय प्रधान व निदेशक पर होगी कार्रवाई लखीसराय. जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बावजूद भी जिले के कई निजी विद्यालय बुधवार को खुले रहे. डीइओ त्रिलोकी सिंह ने मंगलवार की शाम बिहार सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, केंद्रीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय को बार-बार भूकंप के झटके को देखते हुए 13 मई से ग्रीष्मावकाश की घोषणा की थी. परंतु कई विद्यालयों के प्रधान एवं निदेशक को जानकारी के अभाव के कारण बुधवार को कई विद्यालय आम दिनों की तरह खुले रहे. इससे बच्चों को परेशानी हुई. गरमी में भूकंप की दहशत बनी रही. इधर जिला प्राइवेट चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि डीइओ से दो दिन विद्यालय खोलने का आग्रह किया था ताकि बच्चों को छुट्टी की जानकारी व होमवर्क दिया जा सके. हालांकि गुरुवार से जिले का कोई भी निजी विद्यालय खुला नहीं रहेगा. डीइओ त्रिलोकी सिंह ने बताया कि गुरुवार से कोई निजी विद्यालय या सरकारी विद्यालय खुला रहेगा, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >