जेठ की दोपहरी में झुलस रहे हैं लोग

मेदनीचौकी : इस भीषण गरमी से प्रखंडवासी परेशान हैं. पशु और मनुष्य बीमार हो रहे हैं. गरम हवा से बचने के लिए लोग मुंह कान कपड़ों से ढक कर बाहर निकल रहे हैं. दूर-दराज से बाजार आये लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. रास्ते के छायादार पेड़ कट चुके हैं. कहीं सुस्ताने की भी जगह […]

मेदनीचौकी : इस भीषण गरमी से प्रखंडवासी परेशान हैं. पशु और मनुष्य बीमार हो रहे हैं. गरम हवा से बचने के लिए लोग मुंह कान कपड़ों से ढक कर बाहर निकल रहे हैं. दूर-दराज से बाजार आये लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. रास्ते के छायादार पेड़ कट चुके हैं. कहीं सुस्ताने की भी जगह नहीं है.

यात्री शेड काफी दूर पर है. तापमान बढ़ गया है. गाय, भैंस हांफती है. प्रखंड के मेदनीचौकी, सूर्यगढ़ा, कजरा, पीरीबाजार की सड़कें दिन भर वीरान हैं. 10 बजते ही गांव की गलियों में सन्नाटा पसर जाता है. कजरा, धनौरी, उरैन, मसूदन आदि स्टेशनों पर पेयजल मिलना मुश्किल होता है.

सलेमपुर-माणिकपुर पथ पर रविवार की दोपहर एक बालिका गरमी के कारण बेहोश हो गयी. गांवों में मान्यता है कि कच्चे आम को उबाल कर उसमें नमक और चीनी मिला कर शरबत पीने से शरीर से निकले पानी की कमी पूरी हो जाती है और लू लगने की संभावना कम हो जाती है. आयुर्वेद में लू से बचने के लिए प्याज का रस पीने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >