हलसी. प्रखंड के तरहारी गांव में चल रहे श्री श्री 1008 सीता राम महायज्ञ के पांचवें दिन जमशेदपुर के कलाकार हरजीत सिंह हीरा एंड ग्रुप के कलाकारों ने जागरण कार्यक्रम पेश किया. वहीं सूरदास जी महाराज द्वारा संकीर्तन भी किया गया. मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महायज्ञ समिति के सुबोध सिंह ने बताया कि 11 मई को सुनील मिश्रा ग्रुप द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जायेगा. वृंदावन के कृष्ण बलराम रास लीला का कार्यक्रम होगा. यज्ञ में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूला, चाट पकौड़े की दुकान के अलावा मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है. यज्ञ को सफल बनाने में बीरेंद्र कुमार, भगवान सिंह, कन्हैया, आदित्य कुमार, अमरनाथ आदि ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है.
महायज्ञ के जागरण में जुटे श्रद्धालु
हलसी. प्रखंड के तरहारी गांव में चल रहे श्री श्री 1008 सीता राम महायज्ञ के पांचवें दिन जमशेदपुर के कलाकार हरजीत सिंह हीरा एंड ग्रुप के कलाकारों ने जागरण कार्यक्रम पेश किया. वहीं सूरदास जी महाराज द्वारा संकीर्तन भी किया गया. मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महायज्ञ समिति के सुबोध सिंह ने बताया […]
