ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट कर आभूषण छीना

एक लाख रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी कोर्ट परिवाद के आलोक में सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी सूर्यगढ़ा. माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीबनगर गांव में विवाहिता के साथ पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट की व उसका स्वर्णाभूषण छीन लिया. मामले को लेकर पीडि़ता ममता देवी […]

एक लाख रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी कोर्ट परिवाद के आलोक में सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी सूर्यगढ़ा. माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीबनगर गांव में विवाहिता के साथ पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट की व उसका स्वर्णाभूषण छीन लिया. मामले को लेकर पीडि़ता ममता देवी के बयान पर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया. इसके आलोक में रविवार को सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 77/15 के तहत मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी पति राजीव महतो, ससुर बिंदो महतो सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला 5 अप्रैल की शाम का है. उक्त लोगों पर ममता देवी ने मारपीट कर अंग वस्त्र फाड़ देने और तीन भर चांदी एवं आठ अना भर सोने का आभूषण छिनतई कर ली. उक्त लोगों ने एक लाख रुपये नहीं देने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी. इस संदर्भ में पीडि़ता ने बताया कि उसके पति राजीव महतो ने बगैर किसी सूचना के दूसरी शादी रचा ली है. पीडि़ता को दो साल का एक पुत्र भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >