फसल क्षतिपूर्ति राशि न मिलने से किसान हताश

बड़हिया. कृषि बहुल क्षेत्र इस प्रखंड में फसल क्षति पूर्ति को लेकर किसानों की सूची एवं फसल क्षति का आकलन का कार्य पदाधिकारियों क ी मनमानी के कारण अधर में लटका हुआ है. बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा अभी तक किसानों को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दिये जाने से इनके […]

बड़हिया. कृषि बहुल क्षेत्र इस प्रखंड में फसल क्षति पूर्ति को लेकर किसानों की सूची एवं फसल क्षति का आकलन का कार्य पदाधिकारियों क ी मनमानी के कारण अधर में लटका हुआ है. बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा अभी तक किसानों को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दिये जाने से इनके बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. प्रकृति की मार झेल रहे किसान, मजदूर अपने परिजनों के लिए रोटी और पशुओं के लिए चारा के जुगाड़ में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में जो लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं उनका नाम सूची में शामिल कर लिया जाता है. इससे अन्य किसानों को परेशानी हो रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने किसानों को फसल क्षति का आवेदन के लिए अंचलाधिकारी से संपर्क करने की बात कही. वहीं सीओ सिद्धनाथ ने आवेदन किसी कर्मचारी को देने की बात कही. आवेदन की रिसीविंग देने पर अधिकारी ने चुप्पी साध ली. किसान मनोज कुमार, बाल्की महतो आदि ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की टीम सक्रिय है. सही किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल सकेगा. किसान अपना आवेदन जमा तो कर रहे हैं लेकिन किसान को रिसीविंग नहीं दी जा रही है. किसानों ने बीडीओ व सीओ पर स्थानीय बिचौलियों के सहयोग से कार्य करने की बात कही. विदित हो कि पिछले दिनों तूफान व ओला वृष्टि के कारण किसानों की फसल बरबाद हो गयी थी, जिसका मुआवजा देने की प्रक्रिया हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >