सीख अहंकारियों को मिलनी चाहिए

जिला कवि सम्मेलन में कवियों ने किया काव्य-पाठफोटो संख्या 02 चित्र परिचय- कवि सम्मेलन के दौरान उपस्थित कवि लखीसराय. स्थानीय नया बाजार धर्मशाला में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रो महेश प्रसाद सिंह ने की. कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपनी कविता में […]

जिला कवि सम्मेलन में कवियों ने किया काव्य-पाठफोटो संख्या 02 चित्र परिचय- कवि सम्मेलन के दौरान उपस्थित कवि लखीसराय. स्थानीय नया बाजार धर्मशाला में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रो महेश प्रसाद सिंह ने की. कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपनी कविता में प्राकृतिक आपदा को हालात से जोड़ते हुए अपनी कविता कही. वहीं ब्रह्मदेव सिंह लोकेश की कविता धरती को कभी-कभी हिलनी चाहिए, सीख अहंकारियों को मिलनी चाहिए, के माध्यम से भूकंप की त्रासदी का चित्रण किया. रामबालक सिन्हा की कविता अजब हाल है नारी का अपने समाज में, घूंट-घूंट के जीती मरती अपने समाज में, के माध्यम से नारी की स्थिति का बड़ा ही मार्मिक चित्रण किया. इसके अलावा सुखदेव मोदी, नरेश प्रसाद, रामचरित सिंह, भोला पंडित, दशरथ महतो, रोहित कुमार, उदय कुमार ने भी कविता पाठ किया.क्षति इतनी बड़ी नहीं की शिविर लगाने की जरूरत हो : प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन लखीसराय. शनिवार एवं रविवार को जिले में भूकंप के कई झटके आये. इस दौरान एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई. हालांकि जिले भर में जख्मी लोगों की संख्या एक दर्जन भर रही. कई पुराने मकान गिरने की सूचना है. आपदा विभाग ने इस प्राकृतिक आपदा को विशेष क्षति नहीं माना है. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने कहा कि भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को भूकंप से बचने की जानकारी दी गयी थी. भूकंप से जिले में आंशिक रूप से क्षति हुई है, जिसके लिए शिविर की आवश्यकता नहीं है. जरूरत पड़ने पर शिविर लगाया जायेगा. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए आपदा विभाग पूरी तरह तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >