हाइ वोल्टेज तार गिरने से फसल को नुकसान

सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बहियार में शुक्रवार की देर शाम ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार गिरने से डेढ़ बीघा खेत में लगी कद्दू व प्याज फसल को नुकसान हुआ है. दमकल भेज कर आग पर काबू पाया गया. तेज हवा के कारण ग्यारह हजार वोल्ट का तीन पोल तार टूट कर खेत में […]

सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बहियार में शुक्रवार की देर शाम ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार गिरने से डेढ़ बीघा खेत में लगी कद्दू व प्याज फसल को नुकसान हुआ है. दमकल भेज कर आग पर काबू पाया गया. तेज हवा के कारण ग्यारह हजार वोल्ट का तीन पोल तार टूट कर खेत में गिर गया. इससे रसूलपुर गांव के किसान दिवाकर महतो, कैलू रजक व बिन्देश्वरी महतो के डेढ़ बीघा खेत में लगी फसल में आग लग गयी. घटना की सूचना मिलने पर मेदनीचौकी थाना द्वारा सूर्यगढ़ा से दमकल घटनास्थल पर भेजा गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कु मार झा एवं ताजपुर मुखिया प्रेमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निकांड से फसल को विशेष क्षति नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >