लखीसराय. शनिवार को कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी कोड़ासी में कांबिंग ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ व पुलिस द्वारा बरामद तीन केन बम को रविवार को डिफ्यूज कर दिया गया. इसके लिए जमुई से डिफ्यूज करनेवाली टीम को बुलाया गया था. यह जानकारी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सचिन कुमार ने की.जेल में मछली ले जाने को लेकर मुलाकाती व चौकीदार के बीच झड़पलखीसराय. प्रशासन चाहे लाख कवायद कर ले लेकिन जेल में बंद दबंग कैदियों को सारी सुविधाएं अब भी पहुंच रही है. रविवार को भी ऐसे ही एक दबंग कैदी को मछली पहुंचाने के सवाल पर जेल के गेट पर तैनात चौकीदार व कैदी के मुलाकाती के बीच झड़प हो गयी. बाद में अन्य चौकीदारों के पहुंचने पर मामले को शांत कराया गया. हालांकि इस संबंध में कोई भी जेल का अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. इस बाबत जेलर शिवशंकर प्रसाद ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है.
बरामद केन बम को किया गया डिफ्यूज
लखीसराय. शनिवार को कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी कोड़ासी में कांबिंग ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ व पुलिस द्वारा बरामद तीन केन बम को रविवार को डिफ्यूज कर दिया गया. इसके लिए जमुई से डिफ्यूज करनेवाली टीम को बुलाया गया था. यह जानकारी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सचिन कुमार ने की.जेल में मछली ले जाने को […]
