ग्रामीण बैंक को 152 करोड़ का लाभ

लखीसराय: बिहार ग्रामीण बैंक लखीसराय प्रक्षेत्र अंतर्गत सभी 85 शाखाओं के प्रबंधकों की समीक्षाबैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित संयुक्त भवन के आत्मा के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में सभी शाखाओं द्वारा समाप्त वित्तीय वर्ष 14-15 में प्रदर्शित काम-काज की समीक्षा बैंक के अध्यक्ष एएस शेखावत के द्वारा की गयी तथा वित्तीय वर्ष […]

लखीसराय: बिहार ग्रामीण बैंक लखीसराय प्रक्षेत्र अंतर्गत सभी 85 शाखाओं के प्रबंधकों की समीक्षाबैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित संयुक्त भवन के आत्मा के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में सभी शाखाओं द्वारा समाप्त वित्तीय वर्ष 14-15 में प्रदर्शित काम-काज की समीक्षा बैंक के अध्यक्ष एएस शेखावत के द्वारा की गयी तथा वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिये शाखाओं का बजट निर्धारित किया गया.

समीक्षा के बाद अध्यक्ष श्री शेखावत ने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में वार्षिक साख योजना के तहत बैंक की उपलब्धि 102.27 प्रतिशत रही तथा बैंक ऋण जमा अनुपात 75.36 प्रतिशत रही जहो बिहार राज्य में अवस्थित किसी भी बैंक के ऋण जमा अनुपात से ज्यादा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने अपने निर्धारित मापदंड के आधार पर बिहार ग्रामीण बैंक को अपने विभिन्न योजनाओं में प्राप्त उपलब्धि एवं बेहतर ऋण जमा अनुपात के फलस्वरूप सबसे अधिक 100 अंक प्रदान किया है. श्री शेखावत ने शाखाओं के विस्तार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में कुल तीस नयी शाखाएं खोली गयी. अब बिहार ग्रामीण बैंक की कुल 331 शाखाएं कार्य कर रही है. वहीं 283 सूक्ष्म शाखाएं कार्य कर रही है.

उन्होंने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष में बैंक का कुल व्यवसाय छह हजार करोड़ के करीब रहा तथा 152 करोड़ रुपये का सकल लाभ अजिर्त किया जो कि वित्तीय वर्ष 13-14 में अजिर्त सकल लाभ से 48 प्रतिशत अधिक है. बैंक का कुल रिजर्व भी बढ़ कर 150 करोड़ रुपये के करीब हो गया है. उन्होंने कहा कि बैंक के व्यवसाय में बढ़ोतरी के मद्देनजर 400 नये पदाधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी एके चौधरी, वीके सिंह, अनिल कुमार, आरसी सिंह, अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >